Delhi-NCR: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लोगों के लिए सफर करना अब और सस्ता और आसान होने वाला है। वियतनाम की कंपनी Green SM ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। यह सर्विस Ola और Uber जैसी कंपनिय
Delhi-NCR: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लोगों के लिए सफर करना अब और सस्ता और आसान होने वाला है। वियतनाम की कंपनी Green SM ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। यह सर्विस Ola और Uber जैसी कंपनियों को टक्कर देगी और पर्यावरण को बचाने में मदद करेगी। कंपनी ने शुरुआत में ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्काउंट भी दिया है।
Green SM कैब सर्विस की क्या हैं खासियतें
Green SM ने अपनी सर्विस के लिए VinFast की Limo Green MPV गाड़ियां उतारी हैं। ये गाड़ियां सात सीटों वाली हैं और एक बार चार्ज करने पर करीब 517 किलोमीटर तक चल सकती हैं। कंपनी ने सुरक्षा का खास ख्याल रखा है और गाड़ियों में अंदर-बाहर कैमरे और AI मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया है। कंपनी का लक्ष्य दिल्ली-एनसीआर में कुल 10,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने का है, जिनमें से शुरुआत में 1,000 कैब उतारी गई हैं।
किराया और डिस्काउंट की पूरी जानकारी
आम यात्रियों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यहां शुरुआती दौर में कोई सर्ज प्राइसिंग यानी पीक ऑवर में किराया बढ़ने का सिस्टम नहीं होगा। शुरुआती किराया करीब 8 रुपये प्रति किलोमीटर से शुरू हो सकता है। साथ ही, 5 और जून 2026 से 11 जून 2026 तक ऐप से बुकिंग करने पर यात्रियों को 50% की छूट मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 250 रुपये तय की गई है।
सरकारी नियम और भविष्य की योजना
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए CAQM ने नियम बनाया है कि 1 अप्रैल 2027 तक सभी नई टैक्सियां 100% इलेक्ट्रिक होनी चाहिए। इसी दिशा में Green SM ने कदम बढ़ाया है। इस सर्विस के लॉन्च इवेंट में हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और CAQM के उपाध्यक्ष डॉ. विरिंदर शर्मा मौजूद थे। कंपनी आगे चलकर मांग के हिसाब से भारत के अन्य बड़े शहरों में भी अपनी सर्विस शुरू करेगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Green SM कैब पर 50% डिस्काउंट कब तक मिलेगा
यह ऑफर 5 जून 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक वैध है। ऐप के जरिए बुकिंग करने पर अधिकतम 250 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
Green SM की गाड़ियां कितनी दूरी तय कर सकती हैं
इस सर्विस में इस्तेमाल होने वाली VinFast Limo Green MPV में 60.13 kWh का बैटरी पैक है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किलोमीटर तक की रेंज देता है।