Greece में आग बुझाते समय दो हेलीकॉप्टरों की आपस में टक्कर, एक पायलट और एक अधिकारी की मौत

World : ग्रीस के एथेंस शहर के पश्चिम में जंगलों की भीषण आग बुझाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दो firefighting हेलीकॉप्टरों की हवा में ही जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना में एक डेनि

World : ग्रीस के एथेंस शहर के पश्चिम में जंगलों की भीषण आग बुझाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दो firefighting हेलीकॉप्टरों की हवा में ही जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना में एक डेनिश पायलट और ग्रीस फायर सर्विस के एक कोऑर्डिनेटर की मौत हो गई है।

यह हादसा रविवार, 2 अगस्त 2026 को Psatha इलाके में हुआ, जो Porto Germeno के पास स्थित है। उस समय दोनों हेलीकॉप्टर Attica-Boeotia बॉर्डर पर लगी आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। हादसे में एक ब्रिटिश पायलट और एक अन्य ग्रीक कोऑर्डिनेटर भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रीस के प्रधानमंत्री Kyriakos Mitsotakis ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक पायलट और अधिकारी के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि खराब मौसम और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण हवाई ऑपरेशन करना काफी मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है।

हादसे के बाद ग्रीक अधिकारियों और सिविल प्रोटेक्शन मिनिस्ट्री ने एहतियात के तौर पर पूरे देश में सभी Bell firefighting हेलीकॉप्टरों के उड़ान पर रोक लगा दी है। जब तक इस दुर्घटना की पूरी जांच नहीं हो जाती, ये हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरेंगे।

जांच में सामने आया है कि ये हेलीकॉप्टर ऑस्ट्रेलियाई कंपनी McDermott Aviation से लीज पर लिए गए थे। कंपनी के प्रेसिडेंट John McDermott ने इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी Vassilis Vathrakogiannis ने पुष्टि की कि पायलटों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।