Lucknow-Kanpur Road पर भीषण जाम में फंसीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, लोडर की चाबी लेकर भागे बाइक सवार

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक अजीबोगरीब विवाद की वजह से कानपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। इस जाम का असर इतना ज्यादा था कि उन्नाव से वापस लौट रही राज्यपाल आनंदीबेन Patel की गाड़ियों का काफिल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक अजीबोगरीब विवाद की वजह से कानपुर रोड पर लंबा जाम लग गया। इस जाम का असर इतना ज्यादा था कि उन्नाव से वापस लौट रही राज्यपाल आनंदीबेन Patel की गाड़ियों का काफिला भी बीच सड़क पर फंस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क पर एक लोडर गाड़ी और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति लोडर की चाबी लेकर भाग गया, जिससे गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी रह गई। लोडर के बीच सड़क पर रुकने से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला वहां से गुजर रहा था और वह भी इस जाम की चपेट में आ गया।

गौरतलब है कि Lucknow-Kanpur Expressway पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है और कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। सड़क मरम्मत और निर्माण के कारण पहले से ही राहगीरों को परेशानी हो रही है, ऊपर से इस तरह के विवादों ने आम जनता और वीवीआईपी मूवमेंट को प्रभावित किया है।