Gorakhpur-Lucknow फोरलेन पर बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, ₹700 करोड़ की लागत से हटेंगे जाम और हादसे
UP/Gorakhpur: गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोक्टा से सहजनवा तक 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी
UP/Gorakhpur: गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बोक्टा से सहजनवा तक 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिससे इस रूट पर लगने वाले भारी जाम और सड़क हादसों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस पूरी परियोजना पर लगभग ₹700 करोड़ का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसका प्रस्ताव NHAI को भेजा गया था, जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है। गडकरी ने इस संबंध में सांसद रवि किशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है। प्रोजेक्ट के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति भी कर ली गई है।
फ्लाईओवर के निर्माण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाके में व्यापार, उद्योग और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। आम जनता की सुविधा के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर के दोनों ओर 11-11 मीटर चौड़ी सर्विसलेन भी बनाई जाएगी।
निर्माण कार्य के दौरान सहजनवा इलाके में लगभग 600 बिजली के पोल हटाए जाएंगे और उनकी जगह अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी, जिस पर 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, रहीमाबाद से बोक्टा तक के रास्ते में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।