Bihar : गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस फैसले से बिहार के उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो
Bihar : गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस फैसले से बिहार के उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो इस रूट पर सफर करते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की पुष्टि की है।
स्पेशल ट्रेन कब और कब चलेगी
रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 3 मई, 2026 तक तीन फेरों में चलेगी। ट्रेन संख्या 05056 गोरखपुर से 18 अप्रैल, 25 अप्रैल और 2 मई को रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05055 अलीपुरद्वार से 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को प्रस्थान करेगी।
बिहार के किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी जिससे स्थानीय लोगों को आसानी होगी। मुख्य स्टॉपेज की जानकारी नीचे दी गई है:
- थावे, सीवान, छपरा और सोनपुर
- हाजीपुर, शाहपुर पटोरी और बरौनी
- बेगूसराय, कटिहार, बरसोई और किशनगंज
ट्रेन का समय और कोच की जानकारी
गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 10:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 07:30 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी। वापसी में यह अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें अलग-अलग श्रेणी की सीटें उपलब्ध रहेंगी।
| कोच का प्रकार |
संख्या |
| सामान्य द्वितीय श्रेणी |
4 |
| स्लीपर क्लास |
4 |
| एसी 3-टियर |
9 |
| एसी 2-टियर |
2 |
| एसी प्रथम श्रेणी |
1 |