Gonda में पुलिस मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह का सरगना मुफीद उर्फ जमील पकड़ा गया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुफ

Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह का सरगना मुफीद उर्फ जमील पकड़ा गया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुफीद लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था.

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नवाबगंज पुलिस इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी ने भागने का प्रयास किया. भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह घायल हो गया. पुलिस ने मौके से मुफीद के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

पकड़ा गया आरोपी मुफीद उर्फ जमील अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उस पर गोवध और पशु क्रूरता जैसे कई गंभीर आरोप हैं और गोंडा व अयोध्या के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक वह एक अंतर-जनपदीय गो-तस्करी गिरोह का मुख्य सदस्य है. फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.