Gold and Silver Prices Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत बड़े शहरों में सोना-चांदी हुआ महंगा, चेक करें ताजा रेट

Finance: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और

Finance: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों के बीच रिटेल मार्केट में रेट बढ़ गए हैं।

MCX मार्केट की बात करें तो गोल्ड ₹1,49,500 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी में भी अच्छी तेजी दिखी है, जहां सितंबर फ्यूचर्स के दाम ₹2,32,502 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गए। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और महंगाई की वजह से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे लंबी अवधि में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज के रिटेल रेट कुछ इस तरह हैं:

शहर 24K गोल्ड (10 ग्राम) 22K गोल्ड (10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
Delhi ₹1,49,870 ₹1,37,410 ₹2,25,830
Mumbai ₹1,49,740 ₹1,37,260 ₹2,26,230
Kolkata ₹1,49,740 ₹1,37,260 ₹2,25,920

SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की वनदना भारती के मुताबिक, चांदी की मजबूती का कारण फिजिकल मार्केट में स्टॉक की कमी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी है। चॉइस ब्रोकिंग के आमिर मकडा ने बताया कि MCX सिल्वर ₹2,25,000 से ₹2,26,000 के स्तर पर सपोर्ट ले सकता है और ₹2,30,000 से ₹2,32,000 के बीच रेजिस्टेंस मिल सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में जनवरी के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई है। स्पॉट गोल्ड 0.4% बढ़कर 4,254.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो पिछले सात हफ्तों का उच्चतम स्तर है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.