सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, लखनऊ से पटना तक रेट्स में अंतर; जानिए आज क्या है भाव

Finance: सोने की कीमतों में आज मिलाजुला असर दिख रहा है। जहाँ एक तरफ MCX पर सोने के दाम गिरे हैं, वहीं सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई है। चांदी की कीमतों में दोनों ही बाजारों में उछाल आया है, जिससे खरीदारों और निवेशकों के

Finance: सोने की कीमतों में आज मिलाजुला असर दिख रहा है। जहाँ एक तरफ MCX पर सोने के दाम गिरे हैं, वहीं सर्राफा बाजार में तेजी देखी गई है। चांदी की कीमतों में दोनों ही बाजारों में उछाल आया है, जिससे खरीदारों और निवेशकों के लिए भाव बदल गए हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयर केविन वॉर्श ने कहा कि महंगाई की उम्मीदें कम हुई हैं, इसलिए ब्याज दरों में तुरंत बढ़ोतरी की जरूरत नहीं है। इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है। एक्सपर्ट अभिलाष कोइक्कारा का मानना है कि कीमतों में आने वाली इस मामूली गिरावट को निवेश का अच्छा मौका माना जा सकता है।

शहरों के हिसाब से सोने और चांदी के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
Lucknow ₹1,39,440 ₹1,32,800 ₹2,45,000
Patna ₹1,37,080 ₹1,30,550 ₹2,40,100
Delhi ₹1,44,500 – –

MCX पर अगस्त वायदा सोना ₹1,44,389 प्रति 10 ग्राम के आसपास बंद हुआ। वहीं चांदी के वायदा भाव ₹2,28,615 प्रति किलो के करीब रहे। रिटेल मार्केट में चांदी ₹2,40,100 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

एक्सपर्ट्स की राय और टारगेट प्राइस

  • Gold: MCX सोने के लिए ₹1,38,000 का सपोर्ट लेवल है और अगला लक्ष्य ₹1,50,000 हो सकता है।
  • Silver: चांदी के लिए अगला रेजिस्टेंस ₹2,40,000 है, जबकि इसका ऊपरी टारगेट ₹2,54,000 तक जा सकता है। चांदी के लिए ₹2,10,000 का लेवल सपोर्ट के तौर पर जरूरी है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.