Finance : भारत में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खबर है। सरकार ने सोने और चांदी पर Import Duty को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है, जिससे बाजार में कीमतों में अचानक 6 से 7% की तेजी आई है। यह नया नियम 13 मई 2026 की
Finance : भारत में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खबर है। सरकार ने सोने और चांदी पर Import Duty को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है, जिससे बाजार में कीमतों में अचानक 6 से 7% की तेजी आई है। यह नया नियम 13 मई 2026 की आधी रात से लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम कर उत्पादक निवेश पर ध्यान देने की अपील की है।
आज के ताजा रेट क्या हैं?
Indian Bullion Association के मुताबिक, देश में 24K सोने की कीमत ₹1,61,410 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,96,570 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। अलग-अलग शहरों में रेट इस प्रकार हैं:
| शहर |
24K गोल्ड (10gm) |
22K गोल्ड (10gm) |
चांदी (1kg) |
| Delhi |
₹1,62,070 |
₹1,48,564 |
₹2,95,720 |
| Mumbai |
₹1,61,110 |
₹1,47,684 |
₹2,96,030 |
| Chennai |
₹1,63,130 |
₹1,49,536 |
₹2,97,570 |
| Hyderabad |
₹1,62,610 |
₹1,49,059 |
₹2,96,700 |
| Bengaluru |
₹1,63,840 |
₹1,49,215 |
₹2,96,940 |
कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह क्या है?
सरकार ने यह कदम कमजोर होते भारतीय रुपये को सहारा देने और व्यापार घाटे को कम करने के लिए उठाया है। अब सोने-चांदी पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC लगेगा। ग्लोबल मार्केट में सुरक्षित निवेश की मांग और पश्चिम एशिया के तनाव के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा, जहां Titan और Kalyan Jewellers जैसे शेयरों में 6% तक की गिरावट आई, जबकि Gold ETF में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।
Experts की क्या राय है?
Prithvifinmart के मनोज कुमार जैन के अनुसार, चांदी में ₹2,58,800 से ₹2,55,500 के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है, जिसका टारगेट ₹2,66,600 से ₹2,70,000 है। वहीं LKP Securities के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से भौतिक मांग कम हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए किसी भी गिरावट में खरीदारी करना सही मौका हो सकता है।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.
Frequently Asked Questions (FAQs)
सरकार ने Import Duty में कितना बदलाव किया है?
भारत सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है।
MCX मार्केट में सोने और चांदी का क्या हाल है?
MCX गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट लगभग 6% बढ़कर ₹1,62,648 पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 6.42% की तेजी के साथ ₹2,96,984 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।