दुनिया के सबसे अच्छे शहरों की लिस्ट जारी, दिल्ली-मुंबई की रैंक देख रह जाएंगे हैरान
World: रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की नई लिस्ट सामने आई है। Economist Intelligence Unit (EIU) ने Global Liveability Index 2026 जारी किया है, जिसमें दुनिया के 173 शहरों की जांच की गई। इस लिस्ट में डेनमार
World: रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों की नई लिस्ट सामने आई है। Economist Intelligence Unit (EIU) ने Global Liveability Index 2026 जारी किया है, जिसमें दुनिया के 173 शहरों की जांच की गई। इस लिस्ट में डेनमार्क का कोपेनहेगन शहर पहले नंबर पर रहा है, जबकि भारतीय शहर एक बार फिर टॉप 100 की दौड़ से बाहर रहे हैं।
इस इंडेक्स को तैयार करने के लिए स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे पांच मुख्य पैमानों पर शहरों को परखा गया। कोपेनहेगन ने स्थिरता, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में पूरे नंबर हासिल किए, जिसकी वजह से वह लगातार दूसरे साल नंबर वन बना हुआ है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना दूसरे और ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न तीसरे स्थान पर रहा। टॉप 10 शहरों में सिडनी, ज्यूरिख, जेनेवा, ओसाका, एडिलेड, वैंकूवर और टोक्यो भी शामिल हैं।
भारत की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु चारों शहर रैंकिंग में काफी पीछे हैं। दिल्ली 120वें स्थान पर रही और मुंबई 121वें नंबर पर है। इन दोनों शहरों की रैंक पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल नहीं बदली है। वहीं चेन्नई 123वें और बेंगलुरु 127वें स्थान पर रहे।
| भारतीय शहर | रैंकिंग (Global Liveability Index 2026) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 120 |
| मुंबई | 121 |
| चेन्नई | 123 |
| बेंगलुरु | 127 |
EIU की इंडस्ट्री डायरेक्टर एना निकोल्स ने बताया कि दुनिया भर में औसत लिवेबिलिटी स्कोर 76.1 रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के शहरों में स्थिरता कम हुई है, जिसका असर मस्कट और कुवैत सिटी की रैंकिंग पर पड़ा है। वहीं एशिया के शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखा गया है, जिससे चीन के शहरों की रैंकिंग ऊपर आई है। न्यूयॉर्क शहर की रैंकिंग में भी स्थिरता बढ़ने की वजह से अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।