Zee News के समिट में GL Bajaj ने उठाई स्किल गैप की आवाज, डिग्री होने के बाद भी क्यों नहीं मिल रही नौकरी

Delhi: नई दिल्ली में आयोजित Zee News के ‘Ideas on Education’ समिट में उच्च शिक्षा और नौकरी के बीच बढ़ते अंतर पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में GL Bajaj Educational Institutions के CEO Kartikay Agarwal ने हिस्सा

Delhi: नई दिल्ली में आयोजित Zee News के ‘Ideas on Education’ समिट में उच्च शिक्षा और नौकरी के बीच बढ़ते अंतर पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में GL Bajaj Educational Institutions के CEO Kartikay Agarwal ने हिस्सा लिया और बताया कि आज के समय में डिग्री पूरी होने के बाद भी छात्रों के पास जरूरी स्किल्स की कमी है। इस समस्या को समिट में ‘Degree Poori, Skill Adhuri’ के तौर पर देखा गया।

पैनल चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बहुत से ग्रेजुएट्स के पास औपचारिक डिग्री तो है, लेकिन वे रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। Kartikay Agarwal ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को अब किताबों से आगे बढ़कर सोचना होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को ऐसा अनुभव और आत्मविश्वास मिलना चाहिए जिससे वे आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफल हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थानों को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के हिसाब से खुद को बदलना होगा।

इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री Ashish Sood ने उच्च शिक्षा में योगदान के लिए Kartikay Agarwal को सम्मानित भी किया। समिट में इस बात को प्रमुखता से रखा गया कि अगर छात्रों को करियर के लिए तैयार करना है, तो शिक्षण संस्थानों और कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है।

GL Bajaj ने छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने के लिए कई बड़ी ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है, जिनमें शामिल हैं:

  • Cisco
  • Palo Alto Networks
  • Capgemini
  • Amazon Web Services (AWS)