Ghaziabad में ड्रग्स बेचती महिला गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर पुड़िया बनाकर करती थी सप्लाई
Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 जुलाई को शाम करीब 5 बजे एक महिला को गिरफ्तार किया। यह महिला दिल्ली से ड्रग्स लाकर उन्हें छोटी-छोटी प
Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 जुलाई को शाम करीब 5 बजे एक महिला को गिरफ्तार किया। यह महिला दिल्ली से ड्रग्स लाकर उन्हें छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करती थी और फिर इलाके में बेचती थी।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला घर का खर्चा चलाने के लिए इस अवैध धंधे में शामिल हुई थी। गिरफ्तारी के समय महिला के पास से बड़ी मात्रा में अल्प्राजोलम पाउडर और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह दिल्ली में किन लोगों से यह सामान खरीदती थी और शहर में उसके और कितने ग्राहक हैं।
गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हाल के दिनों में राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक जैसे इलाकों में भी ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली-NCR के बीच नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।