Ghaziabad में दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार, 5 पैकेट बरामद
Ghaziabad: सिहानी गेट थाना पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई करने आए एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जुलाई की देर रात या 12 जुलाई की सुबह की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से हेरोइन के पांच पैकेट बरामद
Ghaziabad: सिहानी गेट थाना पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन की सप्लाई करने आए एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जुलाई की देर रात या 12 जुलाई की सुबह की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से हेरोइन के पांच पैकेट बरामद किए हैं।
कार्यवाहक एसीपी सिहानी गेट प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी। इसके बाद अशोक नगर कट पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी चेकिंग की गई। तलाशी के दौरान एक नाइजीरियन युवक के पास से 5.07 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान 38 वर्षीय चिबुजो हेनरी इसीगुजोरो के रूप में की है। वह मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रह रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेहरूनगर में एक ग्राहक को हेरोइन देने आया था। आरोपी के साथ बाइक चलाने वाला भारद्वाज तिवारी निवासी प्रतापगढ़ भी पुलिस हिरासत में था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस को आरोपी के पास से पासपोर्ट नहीं मिला है, जिस पर उसने दावा किया कि उसका पासपोर्ट उसके बीमार भाई के पास है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रोनाल्ड ओकेचुकु दिल्ली के एक अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट के लिए भर्ती है और उसकी पत्नी जेसिका हन्ना बेंगलुरु में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि इन दोनों के खर्च की जिम्मेदारी उसी पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।