GenXAI और ShortOrbit Defence की बड़ी पार्टनरशिप, डिफेंस AI सेक्टर में 100 मिलियन डॉलर की ग्रोथ की तैयारी

Finance : ग्लोबल AI कंपनी GenXAI ने डिफेंस टेक्नोलॉजी बनाने वाली कंपनी ShortOrbit Defence के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद भारत में बने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सेना और रक्षा प्रणालियों का हिस्सा बनाना है।

Finance : ग्लोबल AI कंपनी GenXAI ने डिफेंस टेक्नोलॉजी बनाने वाली कंपनी ShortOrbit Defence के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद भारत में बने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सेना और रक्षा प्रणालियों का हिस्सा बनाना है। इस डील के जरिए कंपनी डिफेंस AI मार्केट में 100 मिलियन डॉलर तक की ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

GenXAI एक लिस्टेड कंपनी है जिसने 12 जून 2026 को NSE फाइलिंग के जरिए इस निवेश की जानकारी दी थी। कंपनी ने ShortOrbit Defence में करीब 1.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने का फैसला किया है, जिससे उसके पास लगभग 0.99% हिस्सेदारी होगी। इस निवेश के हिसाब से ShortOrbit Defence की वैल्यूएशन करीब 120 करोड़ रुपये लगाई गई है।

ShortOrbit Defence पहले से ही भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और DRDO के साथ काम कर रही है। कंपनी के पास SDRStrike Pro जैसा सॉफ्टवेयर है जिसे SAG DRDO ने खरीदा है। इसके अलावा कंपनी CryptoDoc और CipherStrike Pro जैसे सुरक्षित सिस्टम भी बनाती है। GenXAI के फाउंडर राकेश अग्रवाल अब ShortOrbit Defence के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव एडवाइजर के तौर पर भी शामिल हुए हैं।

इस पार्टनरशिप से जुड़े कुछ मुख्य वित्तीय और तकनीकी आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

विवरण जानकारी/लक्ष्य
कुल निवेश राशि ₹1.20 करोड़
GenXAI की हिस्सेदारी 0.99%
ShortOrbit की वैल्यूएशन ₹120 करोड़ (Pre-money)
Y1 राजस्व लक्ष्य (FY 26-27) ₹65.1 करोड़
Y5 राजस्व लक्ष्य (FY 30-31) ₹284.6 करोड़
Y1 EBITDA मार्जिन 51%

तकनीक के साथ-साथ यह गठबंधन युवाओं के लिए भी मौके लाएगा। GenXAI ने बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर AI, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी में मास्टर डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई है ताकि देश में कुशल इंजीनियर तैयार हो सकें।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.