Gaza में इजरायली हमले में वर्ल्ड कप मैच दिखाने वाले एड वॉरकर की मौत, 2 बच्चों समेत 4 लोग मारे गए
World : गाजा में जारी युद्ध के बीच लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले एक मददगार इंसान की जान चली गई। मोहम्मद अल-वाहिदी नाम के एक एड वॉरकर की इजरायली हमले में मौत हो गई। वह गाजा के परिवारों के लिए वर्ल्ड कप मैचों की स्क
World : गाजा में जारी युद्ध के बीच लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले एक मददगार इंसान की जान चली गई। मोहम्मद अल-वाहिदी नाम के एक एड वॉरकर की इजरायली हमले में मौत हो गई। वह गाजा के परिवारों के लिए वर्ल्ड कप मैचों की स्क्रीनिंग आयोजित करने में मदद करते थे ताकि युद्ध की मुश्किलों के बीच लोग खेल का आनंद ले सकें।
यह घटना मंगलवार शाम को गाजा सिटी के सबरा इलाके में हुई। इजरायली सेना ने एक टैक्सी पर मिसाइल दागी, जिसमें मोहम्मद अल-वाहिदी के साथ टैक्सी ड्राइवर अहमद दागमुश और दो छोटे भाई, 10 साल के हमजा अल-डेरी और 8 साल के फारी अल-डेरी की मौत हो गई। यह हमला तब हुआ जब मिस्र और अर्जेंटीना के बीच वर्ल्ड कप मैच होने वाला था, जिसे देखने की व्यवस्था अल-वाहिदी ने की थी।
मोहम्मद अल-वाहिदी 57 साल के थे और गाजा में Egyptian Relief Committee के पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टर थे। इस संस्था को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने फिलिस्तीनियों की मदद के लिए बनाया था। वह इलाके में शांति और विकास के कामों के लिए जाने जाते थे।
इजरायली सेना ने इस हमले की बात स्वीकार की है, लेकिन उनका कहना है कि अल-वाहिदी उनका निशाना नहीं थे। सेना के मुताबिक, यह मिसाइल हमास की मिलिट्री विंग के एक आतंकी को मारने के लिए चलाई गई थी। फिलहाल इजरायली सेना इस मामले की जांच कर रही है कि क्या टैक्सी ड्राइवर अहमद दागमुश उनका असली निशाना थे।
शिफा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद अबू सेलमिया ने बताया कि अहमद दागमुश एक साधारण टैक्सी ड्राइवर थे और उनका किसी भी उग्रवादी समूह से कोई लेना-देना नहीं था। Egyptian Relief Committee ने अल-वाहिदी के निधन पर गहरा दुख जताया है और उन्हें समाज की सेवा करने वाला एक समर्पित व्यक्ति बताया है। फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर में युद्धविराम के बाद से अब तक इजरायली हमलों में 1,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।