Gaya के दौनैया में मुहर्रम पर बवाल, अश्लील गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, कई घायल
Gaya/Bihar: गया जिले के दौनैया इलाके में मुहर्रम के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब एक अश्लील गाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग
Gaya/Bihar: गया जिले के दौनैया इलाके में मुहर्रम के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब एक अश्लील गाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
यह घटना उस समय हुई जब जुलूस के दौरान गानों को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला हाथापाई और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। इस हिंसा में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बिहार के अन्य जिलों में भी मुहर्रम के दौरान ऐसी ही कई घटनाएं सामने आई हैं। अररिया के फारबिसगंज में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव हुआ जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं भागलपुर के सबौर में दो अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक DJ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। समस्तीपुर के मथुरापुर में भीड़ ने पुलिस पर हमला किया, जिससे आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
लखीसराय के इंग्लिश मोहल्ला और बड़ी दरगाह के युवकों के बीच भी लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हुए। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और खगड़िया में भी मारपीट और पुलिस वाहनों पर पथराव की खबरें मिली हैं। प्रशासन ने अब सुरक्षा बढ़ा दी है और वीडियो फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।