Uttarakhand में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग, गांगनौली में 55वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना
Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर गांगनौली के ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। अपनी मांगों को लेकर यहां के लोग पिछले 55 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग एक्सप्रेसवे पर ए
Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर गांगनौली के ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। अपनी मांगों को लेकर यहां के लोग पिछले 55 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांग एक्सप्रेसवे पर एक कट देने की है ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।
गांगनौली में लंबे समय से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के कारण स्थानीय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना कट के उनकी आवाजाही प्रभावित होगी और उन्हें काफी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। इसी वजह से वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और धरने को जारी रखा है।