Gujarat, Bihar: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा दी है। गांधीधाम से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है ताकि भीड़ को कम किया जा सके। यह ट्रेन 17 अप्रैल से
Gujarat, Bihar: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा दी है। गांधीधाम से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है ताकि भीड़ को कम किया जा सके। यह ट्रेन 17 अप्रैल से संचालित होगी और चार फेरों के लिए चलेगी।
ट्रेन कब चलेगी और क्या है समय?
गांधीधाम से भागलपुर (ट्रेन संख्या 09451) 17, 24 अप्रैल और 01, 08 मई 2026 को शाम 18:25 बजे रवाना होगी। यह तीसरे दिन रात 20:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से गांधीधाम (ट्रेन संख्या 09452) 20, 27 अप्रैल और 04, 11 मई 2026 को सुबह 05:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
किन स्टेशनों पर रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन?
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के ठहराव की विस्तृत लिस्ट जारी की है। यह ट्रेन कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी।
| प्रमुख ठहराव स्टेशन |
| अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज |
| बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर |
| गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, मुंगेर, सुल्तानगंज |
महत्वपूर्ण बदलाव और आधिकारिक जानकारी
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने इस ट्रेन की पुष्टि की है। ध्यान दें कि यह ट्रेन फिलहाल फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। हालांकि, 15 मई से गांधीधाम और 18 मई से भागलपुर से यह ट्रेन अपने पुराने रूट यानी कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल और गोंडा होते हुए दोबारा चलेगी।