Delhi और Haryana में मिला मिलावटी घी, FSSAI ने 6,500 लीटर से ज्यादा स्टॉक किया जब्त

Delhi/Haryana: दिल्ली और हरियाणा में नकली घी बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। FSSAI ने छापेमारी कर 6,500 लीटर से ज्यादा संदिग्ध मिलावटी घी और कच्चा माल जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई दिल्ली और हरियाणा के अल

Delhi/Haryana: दिल्ली और हरियाणा में नकली घी बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। FSSAI ने छापेमारी कर 6,500 लीटर से ज्यादा संदिग्ध मिलावटी घी और कच्चा माल जब्त किया है। यह पूरी कार्रवाई दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में एक साथ चलाई गई थी।

हरियाणा के सोनीपत में M/S Bala Ji Food Products नाम की कंपनी पर छापा मारा गया। यहाँ से अधिकारियों ने 4,000 लीटर से ज्यादा मिलावटी घी पकड़ा, जिसे बाजार में बेचने के लिए पैक किया गया था। FSSAI के नॉर्थ रीजनल ऑफिस के डायरेक्टर देवेश कुमार महला (IPS) ने बताया कि लैब रिपोर्ट के मुताबिक इस घी में वेजिटेबल ऑयल और एनिमल फैट मिलाया गया था।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने कुछ ऐसे विज्ञापन देखे जिनमें FSSAI लाइसेंस और जरूरी लेबलिंग की जानकारी नहीं थी। इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर घी के सैंपल खरीदे और उन्हें NABL मान्यता प्राप्त लैब में जांच के लिए भेजा। लैब की रिपोर्ट में पाया गया कि यह घी तय मानकों के हिसाब से नहीं था और इसमें गैर-डेयरी चीजों का मिश्रण था।

FSSAI ने इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर FIR दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त किया गया सामान अभी सरकारी कब्जे में है और आगे की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं दी जाएगी।

आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे घी खरीदते समय FSSAI लाइसेंस नंबर, मैन्युफैक्चरर की डिटेल और पैकिंग की अच्छी तरह जांच करें। अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत बाजार से बहुत ज्यादा कम मिले, तो वह नकली हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।