France में जेलीफ़िश के हमले से ठप हुआ न्यूक्लियर प्लांट, 3 रिएक्टर बंद करने पड़े
World : फ्रांस के Gravelines न्यूक्लियर पावर प्लांट में जेलीफ़िश की भारी तादाद आने से हड़कंप मच गया। इन जेलीफ़िश ने प्लांट के कूलिंग सिस्टम वाले पंपों को जाम कर दिया, जिसकी वजह से सोमवार 10 अगस्त 2026 की देर रात तीन रिएक
World : फ्रांस के Gravelines न्यूक्लियर पावर प्लांट में जेलीफ़िश की भारी तादाद आने से हड़कंप मच गया। इन जेलीफ़िश ने प्लांट के कूलिंग सिस्टम वाले पंपों को जाम कर दिया, जिसकी वजह से सोमवार 10 अगस्त 2026 की देर रात तीन रिएक्टरों (यूनिट 2, 3 और 4) को बंद करना पड़ा। इसके अलावा एक चौथे रिएक्टर की बिजली पैदा करने की क्षमता को भी आधा करना पड़ा ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
प्लांट चलाने वाली कंपनी EDF ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि इस घटना से प्लांट की सुरक्षा, वहां काम करने वाले कर्मचारियों या पर्यावरण पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। पिछले साल भी ऐसी ही समस्या आई थी, जिसके बाद कंपनी ने कैमरों और फिल्टर स्क्रीन जैसे बचाव के इंतजाम किए थे। इन्हीं इंतजामों की वजह से इस बार नुकसान को काफी हद तक कम रखा जा सका।
फिलहाल सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और नए जेलीफ़िश नहीं आ रहे हैं, इसलिए जल्द ही रिएक्टरों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस प्लांट का छठा रिएक्टर अभी भी चालू है, जबकि पांचवां पहले से ही मेंटेनेंस के लिए बंद था।
विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग, समुद्र में बढ़ती गर्मी और मछलियों के कम होने की वजह से जेलीफ़िश की ऐसी बड़ी संख्या बढ़ रही है। फ्रांस में पहले से ही भीषण गर्मी और सूखे की वजह से बिजली उत्पादन में दिक्कतें आ रही थीं, अब इस घटना ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।