France में मिला Ebola का मरीज, Congo से लौटे डॉक्टर में हुई पुष्टि; हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

World: फ्रांस में एक डॉक्टर Ebola वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह डॉक्टर Democratic Republic of Congo (DRC) में मानवीय सहायता के काम से गया था और वहां से लौटने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फ्रांस में मौजूदा आउटब्रेक

World: फ्रांस में एक डॉक्टर Ebola वायरस से संक्रमित पाया गया है। यह डॉक्टर Democratic Republic of Congo (DRC) में मानवीय सहायता के काम से गया था और वहां से लौटने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फ्रांस में मौजूदा आउटब्रेक से जुड़ा यह पहला मामला है, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार, 24 जून 2026 को इस मामले की पुष्टि की। मरीज को तुरंत आइसोलेशन में रखा गया और सुरक्षित तरीके से एक विशेष हेल्थकेयर फैसिलिटी में शिफ्ट किया गया ताकि संक्रमण दूसरों तक न फैले। सरकार अब उन लोगों की पहचान कर रही है जो इस डॉक्टर के संपर्क में आए थे। ऐसे सभी लोगों को 21 दिनों तक घर पर आइसोलेशन में रहने और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय और European Centre for Disease Prevention and Control (ECDC) का कहना है कि आम जनता के लिए खतरा फिलहाल कम है, लेकिन सावधानी बरती जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और फ्रांस के पास ऐसी संक्रामक बीमारियों से निपटने की पूरी क्षमता है।

वहीं, World Health Organization (WHO) ने चेतावनी दी है कि DRC में Ebola का यह प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। WHO के मुताबिक, इस बार पहले महीने में ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। DRC में अब तक 1,094 लोग संक्रमित हुए हैं और 277 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बार वायरस का Bundibugyo स्ट्रेन फैला है, जिसका फिलहाल कोई approved टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है।