Mumbai के Four Seasons Hotel में मनाया जाएगा Father’s Day, पिता के लिए खास कॉकटेल और ब्रंच का इंतजाम

Maharashtra: मुंबई के Four Seasons Hotel में इस साल Father’s Day को खास बनाने की तैयारी की गई है। होटल ने उन सभी लोगों को आमंत्रित किया है जो अपने पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ इस दिन को यादगार बनाना चाहते है

Maharashtra: मुंबई के Four Seasons Hotel में इस साल Father’s Day को खास बनाने की तैयारी की गई है। होटल ने उन सभी लोगों को आमंत्रित किया है जो अपने पिता या पिता समान व्यक्तियों के साथ इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। यह आयोजन खाने-पीने और बातचीत के जरिए परिवार के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

इस मौके पर होटल के अलग-अलग हिस्सों में खास इंतजाम किए गए हैं। AER रूफटॉप बार में एक इंटरैक्टिव अनुभव दिया जाएगा, जहां पिता खुद अपने लिए खास कॉकटेल बना सकेंगे। इस काम में AER के एक्सपर्ट मिक्सोलॉजिस्ट उनकी मदद करेंगे। वहीं, जो परिवार साथ में बैठकर सुकून से खाना चाहते हैं, उनके लिए Opus रेस्टोरेंट में एक शानदार ब्रंच का विकल्प रखा गया है।

Four Seasons मुंबई के जनरल मैनेजर नितेश गांधी ने बताया कि Father’s Day एक ऐसा मौका है जब बच्चे अपने पिता के साथ जुड़ सकते हैं और उनके साथ के खास रिश्तों का जश्न मना सकते हैं। यह पूरा प्रोग्राम 21 जून 2026, रविवार को आयोजित होगा।