Delhi में Bada Business के प्रोग्राम में पहुंचे पूर्व SC जज राजेश बिंदल, डॉ विवेक बिंद्रा के साथ साझा किए बिजनेस के गुर
Delhi: राजधानी दिल्ली में Bada Business के Leadership Funnel Program (LFP) का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस राजेश बिंदल ने हिस्सा लिया और डॉ विवेक बिंद्रा के साथ एक खास बातचीत की। इस कार्यक
Delhi: राजधानी दिल्ली में Bada Business के Leadership Funnel Program (LFP) का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस राजेश बिंदल ने हिस्सा लिया और डॉ विवेक बिंद्रा के साथ एक खास बातचीत की। इस कार्यक्रम का मकसद छोटे और मध्यम बिजनेस चलाने वालों को सही दिशा दिखाना था।
जस्टिस राजेश बिंदल ने गवर्नेंस, कंप्लायंस और नैतिक उद्यमिता (Ethical Entrepreneurship) पर अपना मुख्य भाषण दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी बिजनेस को लंबे समय तक चलाने के लिए ईमानदारी और नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने MSME सेक्टर के संस्थापकों और बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और उन्हें लीडरशिप, मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के बारे में समझाया।
इस बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि बिजनेस केवल मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि देश की तरक्की में योगदान देने के लिए होना चाहिए। जस्टिस बिंदल ने बिजनेस लीडर्स को प्रेरित किया कि वे अपने काम में पारदर्शिता रखें और सही मूल्यों को अपनाएं।