Maharashtra: मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। साल 2026 से मुंबई में पांच बड़ी विदेशी यूनिवर्सिटीज अपने कैंपस शुरू करने जा रही हैं। UGC
Maharashtra: मुंबई के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी। साल 2026 से मुंबई में पांच बड़ी विदेशी यूनिवर्सिटीज अपने कैंपस शुरू करने जा रही हैं। UGC के नए नियमों और नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत ये कैंपस भारत में खोले जा रहे हैं, जिससे स्थानीय छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने ही शहर में मिल सकेगी।
कौन सी यूनिवर्सिटीज आ रही हैं और क्या होंगे कोर्स?
मुंबई में यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया की नामी यूनिवर्सिटीज अपना सेटअप लगा रही हैं। इन यूनिवर्सिटीज में डेटा साइंस और बिजनेस जैसे आधुनिक कोर्स कराए जाएंगे।
- University of Bristol (UK): यहां डेटा साइंस, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस और इमर्सिव आर्ट्स के कोर्स होंगे।
- University of Aberdeen (UK): यहां AI, कंप्यूटिंग साइंस, इकोनॉमिक्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के साथ वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए MBA कोर्स मिलेगा।
- University of Western Australia (Australia): यहां बिजनेस और डेटा साइंस में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होंगे।
- University of York (UK) और Illinois Institute of Technology (US) भी अपना कैंपस शुरू करेंगी।
एडमिशन कब शुरू होंगे और क्या होगी प्रक्रिया?
अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के कैंपस अलग-अलग समय पर खुलेंगे। एडमिशन के लिए 12वीं (UG के लिए) और ग्रेजुएशन (PG के लिए) के नंबर देखे जाएंगे, साथ ही एडमिशन कमेटी इंटरव्यू भी लेगी।
| यूनिवर्सिटी |
शुरुआत की तारीख |
खास बात |
| University of Bristol |
अगस्त 2026 |
शुरुआत में अधिकतम 250 छात्र |
| University of Western Australia |
सितंबर 2026 |
मेरिट और जरूरत के आधार पर स्कॉलरशिप |
| University of Aberdeen |
सितंबर 2026 |
यूके स्टैंडर्ड की डिग्री |
फीस और स्कॉलरशिप की क्या जानकारी है?
ज्यादातर यूनिवर्सिटीज ने अभी फीस का खुलासा नहीं किया है, इसे कैंपस खुलने के करीब बताया जाएगा। हालांकि, कुछ यूनिवर्सिटीज ने स्कॉलरशिप की घोषणा की है। University of Bristol ने महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर 10 छात्रों को पूरी पढ़ाई के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ करने का वादा किया है। वहीं, University of Aberdeen ने ‘Aberdeen Pioneer Scholarship’ के तहत योग्य छात्रों को 2 लाख रुपये की फीस छूट दी है।