Delhi-NCR में पुराने कमर्शियल वाहन बदलेंगे, Force Motors ने सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ किया समझौता

Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलने की योजना पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में पुणे की कंपनी Force Motors ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के

Delhi-NCR: दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलने की योजना पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में पुणे की कंपनी Force Motors ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के साथ एक शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को इस भागीदारी की आधिकारिक जानकारी साझा की।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहनों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पुराने कमर्शियल वाहनों को हटाकर उनकी जगह नए और आधुनिक वाहन लाए जाएंगे। Force Motors इस पूरी प्रक्रिया में एक भागीदार के रूप में शामिल होगी।

पुणे स्थित यह कंपनी कमर्शियल गाड़ियाँ बनाने के लिए जानी जाती है और अब वह सरकार की इस योजना के जरिए दिल्ली-एनसीआर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इस कदम से आने वाले समय में सड़कों पर चलने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या कम होने की उम्मीद है।