Lucknow एयरपोर्ट पर दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण डायवर्ट हुआ विमान
Lucknow: नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौसम अचानक खराब होने की वजह से दुबई से आ रही एक फ्लाइट को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। यह घटना रविवार शाम की है जब फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ-539 काठमा
Lucknow: नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौसम अचानक खराब होने की वजह से दुबई से आ रही एक फ्लाइट को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। यह घटना रविवार शाम की है जब फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ-539 काठमांडू के लिए जा रही थी, लेकिन वहां के मौसम ने पायलट की मुश्किलें बढ़ा दीं। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) के प्रवक्ता सुबास झा ने बताया कि काठमांडू में मौसम बहुत खराब था, जिसकी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, यह विमान भारतीय समय के अनुसार रात 09:54 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। मौसम विभाग की विज्ञानी शांति कंडेल ने जानकारी दी कि देश भर में बादल छाए हुए थे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही थी, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी।
सिर्फ फ्लाई दुबई ही नहीं, बल्कि उसी दिन इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान भी खराब मौसम के कारण लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिमी नेपाल में मौसम सुधरने की उम्मीद थी, हालांकि भारी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई गई थी।