बच्चे ने नहीं पहनी सीटबेल्ट तो कैंसिल हो गई फ्लाइट, यात्रियों को अगले दिन जाना पड़ा कनाडा
World: कनाडा में एक अजीब मामला सामने आया है जहाँ एक छोटे बच्चे की वजह से पूरी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। यह घटना Porter Airlines की फ्लाइट PD444 के साथ हुई जो विक्टोरिया से टोरंटो जा रही थी। टेकऑफ से ठीक पहले एक बच्चा सीट
World: कनाडा में एक अजीब मामला सामने आया है जहाँ एक छोटे बच्चे की वजह से पूरी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। यह घटना Porter Airlines की फ्लाइट PD444 के साथ हुई जो विक्टोरिया से टोरंटो जा रही थी। टेकऑफ से ठीक पहले एक बच्चा सीट पर खड़ा हो गया और उसने सीटबेल्ट लगाने से मना कर दिया।
विमान जब रनवे पर आगे बढ़ रहा था तब केबिन क्रू और बच्चे के माता-पिता ने उसे सीटबेल्ट बांधने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन बच्चा नहीं माना। सुरक्षा नियमों के कारण पायलट ने विमान को वापस टर्मिनल पर ले जाने का फैसला किया क्योंकि बिना सीटबेल्ट के यात्री के साथ उड़ान भरना सुरक्षित नहीं था।
इस वजह से सभी यात्रियों को विमान से उतरना पड़ा और उनका सामान वापस निकालना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में इतना समय लग गया कि फ्लाइट विक्टोरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रात 12:30 बजे के कर्फ्यू समय से पीछे हो गई। इस वजह से फ्लाइट को पूरी तरह कैंसिल करना पड़ा और यात्रियों को अगले दिन की फ्लाइट में जगह दी गई।
Porter Airlines ने इस घटना पर सफाई देते हुए कहा कि असुरक्षित यात्री के साथ विमान का उड़ान भरना मुमकिन नहीं था। कंपनी ने अन्य यात्रियों को हुई इस परेशानी के लिए माफी मांगी है।