Delhi के मधु विहार में बैंक्वेट हॉल के बाहर चली गोलियां, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार में झगड़ा
Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक बैंक्वेट हॉल के बाहर गुरुवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला परिवार के बीच बैंक्वेट हॉल के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। पुलिस को रात 8 बजे एक
Delhi: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक बैंक्वेट हॉल के बाहर गुरुवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला परिवार के बीच बैंक्वेट हॉल के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। पुलिस को रात 8 बजे एक PCR कॉल मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस की जांच में पता चला कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। कुछ राउंड हवा में चलाए गए और कुछ गोलियां सीधे बैंक्वेट हॉल की तरफ चलाई गईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को फायरिंग के सबूत मिले हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।