Delhi के Nangloi में वेस्ट स्टोरेज गोदाम में लगी भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Delhi: पश्चिम दिल्ली के Nangloi इलाके में रविवार रात एक वेस्ट स्टोरेज गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थ
Delhi: पश्चिम दिल्ली के Nangloi इलाके में रविवार रात एक वेस्ट स्टोरेज गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
Delhi Fire Services को इस घटना की जानकारी रात करीब 10:20 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक, यह गोदाम करीब 100 गज के इलाके में फैला हुआ था और ऊपर से टिन शेड से ढका था। आग की वजह से टिन शेड को काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआत में आग तेजी से फैली, जिसके बाद दमकल विभाग ने अपनी टीम और संसाधनों को बढ़ा दिया।
आग पर काबू पाने के लिए कुल 20 फायर टेंडर्स को मौके पर तैनात किया गया। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। फिलहाल आग बुझ चुकी है और प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर आग लगने की असली वजह क्या थी। मामले की जांच की जा रही है।