Gurgaon के बंद पड़े Kingdom of Dreams में लगी भीषण आग, मलबे में तब्दील हुई पूरी बिल्डिंग
Haryana/Gurgaon: सेक्टर 29 में स्थित बंद पड़े Kingdom of Dreams कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग लग गई। दोपहर के समय अचानक उठते धुएं के गुबार ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहु
Haryana/Gurgaon: सेक्टर 29 में स्थित बंद पड़े Kingdom of Dreams कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग लग गई। दोपहर के समय अचानक उठते धुएं के गुबार ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि दमकल विभाग का ऑफिस इस कॉम्प्लेक्स से आधा किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। ऑफिस से ही जब बिल्डिंग से निकलता हुआ गाढ़ा धुआं देखा गया, तो तुरंत 5 से 6 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक आग की शुरुआत बिल्डिंग के सामने लगे थर्मोकोल से हुई, जिससे धुएं का एक बड़ा गुबार आसमान में उठा।
राहत की बात यह रही कि यह कॉम्प्लेक्स काफी समय से कानूनी विवादों और वित्तीय समस्याओं के कारण बंद और सील था। अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि पूरी संरचना अब कबाड़ के ढेर में बदल गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस लावारिस बिल्डिंग में काफी मात्रा में पुराना स्टेज इक्विपमेंट और कबाड़ रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। यह पहली बार नहीं है जब यहां आग लगी हो; इससे पहले जुलाई 2023 और मार्च 2025 में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आग लगने के असली कारणों का पता कूलिंग ऑपरेशन और तकनीकी जांच के बाद ही चल पाएगा।