Dubai में लावारिस मिली फिलीपींस की बच्ची अपने देश लौटी, UAE और फिलीपींस सरकार की कोशिशों से मिला सहारा

World : दुबई में एक दो साल की बच्ची को उसके माता-पिता ने लावारिस छोड़ दिया था। अब यह बच्ची सुरक्षित तरीके से अपने देश फिलीपींस पहुँच गई है। इस पूरी प्रक्रिया में UAE और फिलीपींस की सरकारों ने मिलकर काम किया ताकि बच्ची को

World : दुबई में एक दो साल की बच्ची को उसके माता-पिता ने लावारिस छोड़ दिया था। अब यह बच्ची सुरक्षित तरीके से अपने देश फिलीपींस पहुँच गई है। इस पूरी प्रक्रिया में UAE और फिलीपींस की सरकारों ने मिलकर काम किया ताकि बच्ची को एक सुरक्षित भविष्य मिल सके।

यह बच्ची जब सिर्फ चार महीने की थी, तब इसे दुबई में छोड़ा गया था। तब से लेकर अब तक इसका ख्याल दुबई के अल वरका स्थित ‘Family Village’ शेल्टर ने रखा। बच्ची 9 जुलाई को मनीला के निनॉय Aquino इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NAIA) के टर्मिनल 3 पर पहुँची। दुबई के माइग्रेंट वर्कर्स ऑफिस की सोशल वेलफेयर अटैची चेरीलीन गिरडो इस बच्ची को साथ लेकर फिलीपींस आईं।

मनीला पहुँचने के बाद बच्ची को आधिकारिक तौर पर फिलीपींस के सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (DSWD) को सौंप दिया गया। अब यह बच्ची DSWD की सुरक्षा में है और विभाग तय करेगा कि आगे इसकी देखभाल और रहने का इंतजाम कैसे होगा।

फिलीपींस के माइग्रेंट वर्कर्स डिपार्टमेंट (DMW) ने कहा कि यह कदम सरकार की उस कोशिश का हिस्सा है जिसमें किसी भी फिलीपींस नागरिक, खासकर कमजोर बच्चों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं दुबई कोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए अब एक विशेष यूनिट बनाई गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले से तैयारी की जा सके।