FIFA World Cup 2026 के फाइनल हाफटाइम शो में नजर आएंगे Justin Bieber, BTS और Shakira, Chris Martin करेंगे क्यूरेट

World: फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 अब संगीत के शौकीनों के लिए भी खास होने वाला है। पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हाफटाइम शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया के बड़े कलाकार अपनी परफॉ

World: फुटबॉल की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 अब संगीत के शौकीनों के लिए भी खास होने वाला है। पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हाफटाइम शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया के बड़े कलाकार अपनी परफॉरमेंस देंगे। इस शो में Justin Bieber, Madonna, Shakira और BTS जैसे दिग्गज कलाकार को-हेडलाइनर्स के तौर पर शामिल हुए हैं।

यह शानदार आयोजन 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम (MetLife Stadium) में होगा। इस पूरे ग्लोबल म्यूजिक इवेंट को Coldplay के सिंगर Chris Martin क्यूरेट कर रहे हैं। फीफा के इतिहास में यह पहली बार है जब फाइनल मैच में सुपर बाउल की तरह हाफटाइम शो रखा गया है। फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने बताया कि इस शो का मकसद फुटबॉल, संगीत और शिक्षा को एक साथ जोड़ना है, ताकि दुनिया भर के बच्चों के लिए शिक्षा के महत्व को बढ़ाया जा सके।

इस इवेंट में सिर्फ मुख्य कलाकार ही नहीं, बल्कि Burna Boy, Gustavo Dudamel और PS22 कोरस (Coldplay के साथ) भी हिस्सा लेंगे। मनोरंजन को और बढ़ाने के लिए Sesame Street और The Muppets के किरदार भी शो का हिस्सा होंगे। यह पूरी परफॉरमेंस करीब 11 मिनट की होगी और फीफा को उम्मीद है कि इसे दुनिया भर में अरबों लोग देखेंगे। Justin Bieber ने इस शो का हिस्सा बनने पर खुशी जताई और बच्चों की शिक्षा के लिए योगदान देने की बात कही है।

यह शो FIFA Global Citizen Education Fund की मदद के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य बच्चों की शिक्षा और फुटबॉल के अवसरों के लिए 100 मिलियन डॉलर जुटाना है। अब तक 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा जमा हो चुके हैं। इसके लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के हर टिकट की बिक्री से 1 डॉलर इस फंड में दान किया जाएगा।