Faridabad पुलिस ने Delhi से 2 ठगों को दबोचा, Credit Card की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

Haryana/Faridabad: फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला कॉलर भी शामिल है। ये लोग कॉल सेंटर के डेटा का गलत इस्तेमाल कर लोगों को अपना श

Haryana/Faridabad: फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला कॉलर भी शामिल है। ये लोग कॉल सेंटर के डेटा का गलत इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करते थे। इन्होंने कॉल सेंटर से ग्राहकों का डेटा चोरी किया और फिर लोगों को फोन करना शुरू किया। ये लोगों को झांसा देते थे कि उनके Credit Card की लिमिट बढ़ा दी जाएगी और इसी बहाने उनसे ठगी करते थे।

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच के बाद दिल्ली में छापेमारी कर इन दोनों को पकड़ा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और इनके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं।