UAE में Abu Dhabi से Fujairah के बीच शुरू हुई ट्रेन सेवा, नियम तोड़े तो लगेगा 10,000 रुपये तक का जुर्माना
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में Etihad Rail ने Abu Dhabi और Fujairah के बीच अपनी पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा 30 जून 2026 से चालू हुई है, जिससे अब यात्रियों का सफर आसान हो गया है। हालांकि, ट्रेन में सफर
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में Etihad Rail ने Abu Dhabi और Fujairah के बीच अपनी पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा 30 जून 2026 से चालू हुई है, जिससे अब यात्रियों का सफर आसान हो गया है। हालांकि, ट्रेन में सफर करने वालों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, वरना भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
Abu Dhabi के Mohamed bin Zayed City स्टेशन से Fujairah के Al Hilal City तक पहुँचने में करीब 1 घंटा 45 मिनट का समय लगता है। यह ट्रेन 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और इसमें एक बार में 400 यात्री सफर कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें रिजर्व सीट, फ्री वाई-फाई और चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Etihad Rail ने यात्रियों के लिए एक चार्टर जारी किया है, जिसमें अलग-अलग गलतियों के लिए जुर्माने तय किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर 100 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। कुछ गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई और जेल भी हो सकती है।
| जुर्माने की राशि | नियमों का उल्लंघन/गलतियां |
|---|---|
| 200 Dirham | कचरा फैलाना, सीट पर पैर रखना, बिना टिकट सफर करना, किसी और का टिकट इस्तेमाल करना, रिजर्व सीट पर बैठना, स्टाफ की बात न मानना, शराब के नशे में ट्रेन में आना। |
| 500 Dirham | प्रतिबंधित जगह पर धूम्रपान या ई-सिगरेट का इस्तेमाल, गाली-गलौज या डराने वाला व्यवहार, ट्रेन सेवा में देरी करना, चलती ट्रेन से उतरना या चढ़ना, नशीले पदार्थों का सेवन। |
| 5,000 Dirham | इमरजेंसी अलार्म या ब्रेक के साथ छेड़छाड़, ट्रेन या रेलवे प्रॉपर्टी पर चीजें फेंकना, रेलवे की प्रतिबंधित जमीन पर घुसना, स्टेशन या ट्रेन की संपत्ति को नुकसान पहुँचाना। |
| 10,000 Dirham तक | अन्य गंभीर उल्लंघन जो लिस्ट में नहीं हैं, उनकी गंभीरता के आधार पर जुर्माना तय होगा। |
टिकट की बुकिंग 23 जून 2026 से मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर शुरू हो गई थी। फिलहाल शुरुआती दौर में Comfort Class के लिए किराया 55 AED और Premium Class के लिए 120 AED रखा गया है, जो कि सामान्य किराए से 50% कम है। अभी इस रूट पर रोजाना छह फेरे लगाए जा रहे हैं।
आने वाले समय में इस नेटवर्क का विस्तार होगा। 30 सितंबर 2026 तक Dubai और Al Dhaid स्टेशन खुलेंगे, जबकि 30 दिसंबर 2026 तक Al Dhafra क्षेत्र के स्टेशन शुरू होंगे। 30 मार्च 2027 तक Sharjah स्टेशन खुलने के बाद यह शुरुआती पैसेंजर रूट पूरा हो जाएगा।