Mumbai से Bengaluru शिफ्ट हुए Entrepreneur ने जताया शहर का अनुभव, बोले- अकेलापन और ट्रैफिक है बड़ी चुनौती
Karnataka: मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक उद्यमी ने शहर के अपने शुरुआती अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने जहां बेंगलुरु के स्टार्टअप कल्चर और मौसम की तारीफ की, वहीं यहां के अकेलेपन और ट्रैफिक जाम को लेकर च
Karnataka: मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए एक उद्यमी ने शहर के अपने शुरुआती अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने जहां बेंगलुरु के स्टार्टअप कल्चर और मौसम की तारीफ की, वहीं यहां के अकेलेपन और ट्रैफिक जाम को लेकर चेतावनी भी दी। उनके इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच शहर की असलियत को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Kalpesh Bhalekar नाम के इस Entrepreneur ने X (ट्विटर) पर बताया कि बेंगलुरु का माहौल बिजनेस बनाने वालों के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग कुछ नया बनाने के लिए बहुत जुनूनी हैं और नेटवर्किंग के काफी मौके मिलते हैं। साथ ही उन्होंने शहर के सुहावने मौसम की भी सराहना की।
हालांकि, कल्पेश ने शहर के दूसरे पहलू पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शुरुआत में एक अकेला शहर महसूस हो सकता है क्योंकि यहां ज्यादातर लोग सिर्फ करियर बनाने के लिए बाहर से आते हैं। इसके अलावा उन्होंने आगाह किया कि यहां का ट्रैफिक हर दिन आपके सब्र का इम्तिहान लेगा।
सोशल मीडिया पर इस बात पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने उनकी बातों से सहमति जताई, तो कुछ का मानना था कि यह अनुभव केवल एक खास वर्ग के लोगों का हो सकता है और पूरे शहर की तस्वीर ऐसी नहीं है।