Emirates ने शुरू की EMI सुविधा, अब किस्तों में बुक करें विदेश की फ्लाइट, 12 बैंकों के साथ हुई पार्टनरशिप

Finance : विदेश यात्रा करने वालों के लिए Emirates एयरलाइंस ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब भारतीय यात्री अपनी फ्लाइट टिकट का पूरा पैसा एक साथ देने के बजाय आसान किस्तों यानी EMI में चुका सकते हैं। यह सुविधा 14 जुलाई 2026

Finance : विदेश यात्रा करने वालों के लिए Emirates एयरलाइंस ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब भारतीय यात्री अपनी फ्लाइट टिकट का पूरा पैसा एक साथ देने के बजाय आसान किस्तों यानी EMI में चुका सकते हैं। यह सुविधा 14 जुलाई 2026 से लागू हो गई है, जिससे अब दुनिया के करीब 140 शहरों की यात्रा करना आम लोगों के लिए और आसान हो जाएगा।

इस योजना के तहत यात्री अपनी सुविधा के अनुसार 3 महीने से लेकर 36 महीने तक की किस्तों का विकल्प चुन सकते हैं। जो लोग एक साथ बड़ी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प है। यह सुविधा केवल Emirates की आधिकारिक वेबसाइट emirates.com के जरिए बुकिंग करने पर ही मिलेगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्री को पार्टनर बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। अलग-अलग बैंकों के अपने नियम, ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस हो सकती है, जिसकी जानकारी ग्राहकों को अपने बैंक से लेनी होगी।

इन 12 बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी सुविधा

बैंक का नाम बैंक का नाम
AXIS Bank Bank of Baroda
HDFC Bank HSBC Bank
ICICI Bank IDBI Bank
IndusInd Bank Kotak Mahindra Bank
RBL Bank Standard Chartered Bank
State Bank of India Yes Bank

Emirates के भारत और नेपाल के वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद सरहन ने बताया कि वे भारतीय ग्राहकों को लचीले भुगतान विकल्प देकर खुश हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग दुनिया घूमने का सपना पूरा कर पाएंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से पेमेंट प्लान चुन सकेंगे।