Dubai जाने वालों के लिए Emirates की बड़ी खुशखबरी, अब बिना किसी फीस के कितनी भी बार बदल सकेंगे यात्रा की तारीख

World : अगर आप दुबई जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Emirates एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब दुबई जाने वाले यात्री अपनी यात्रा की तारीख बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के

World : अगर आप दुबई जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Emirates एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब दुबई जाने वाले यात्री अपनी यात्रा की तारीख बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कितनी भी बार बदल सकेंगे। यह नई सुविधा 10 अगस्त 2026 से लागू हो गई है।

यह ऑफर मुख्य रूप से इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के कई फेयर पर लागू होगा। इसमें इकोनॉमी सेवर, फ्लेक्स और उससे ऊपर की कैटेगरी के साथ-साथ बिजनेस क्लास स्पेशल, सेवर और फ्लेक्स फेयर शामिल हैं। हालांकि, अगर टिकट की कीमतों में अंतर होगा, तो वह किराया यात्री को देना होगा। वहीं इकोनॉमी फ्लेक्स प्लस, प्रीमियम इकोनॉमी और फर्स्ट क्लास में पहले की तरह ही पूरी छूट मिलेगी।

कंपनी ने टिकट कैंसिल कराने पर लगने वाली रिफंड फीस में भी कटौती की है। अब दुबई की उड़ानों के लिए रिफंड फीस इस प्रकार होगी:

टिकट कैटेगरी रिफंड फीस
इकोनॉमी सेवर, बिजनेस स्पेशल और सेवर USD 50
इकोनॉमी फ्लेक्स और बिजनेस फ्लेक्स USD 25

दुबई के अलावा पूरी दुनिया में Emirates के नेटवर्क पर यात्रा करने वालों के लिए भी एक सुविधा दी गई है। 2 अप्रैल 2026 के बाद बुक किए गए टिकटों पर एक बार तारीख बदलने की सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा, यात्री अपनी यात्रा की योजना तय करने के लिए 24 घंटे तक किराए को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के होल्ड पर रख सकते हैं।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंपनी ‘कॉम्प्रिहेंसिव ट्रैवल कवर’ भी दे रही है। इसमें संघर्ष वाले क्षेत्रों के लिए 25,000 USD तक का मेडिकल कवर, 30 दिन तक का मुफ्त ट्रिप एक्सटेंशन और इमरजेंसी मेडिकल इवैक्यूएशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं Skywards मेंबर्स के लिए 31 अगस्त 2026 तक सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम स्टेटस पाने के लिए टियर माइल्स में 20% की छूट दी जा रही है।