Egypt में ट्रक ड्राइवर ने बचाई बड़ी दुर्घटना, अपनी गाड़ी लगाकर रोका पलटता हुआ ट्रक, वीडियो हुआ वायरल
World : मिस्र के दमिएटा-घरबिया हाईवे पर एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टाल दिया। एक ओवरलोडेड ट्रक का टायर फटने की वजह से वह सड़क पर पलटने वाला था, तभी दूसरे ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को उसके करीब लगाकर
World : मिस्र के दमिएटा-घरबिया हाईवे पर एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टाल दिया। एक ओवरलोडेड ट्रक का टायर फटने की वजह से वह सड़क पर पलटने वाला था, तभी दूसरे ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को उसके करीब लगाकर उसे सहारा दिया और दुर्घटना को रोक लिया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग ड्राइवर की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। दमिएटा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर Emad ने बताया कि यह बचाव कार्य असली था, लेकिन वीडियो का शुरुआती हिस्सा AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी गौर किया कि वीडियो के पहले 20 सेकंड बनावटी लग रहे थे, जबकि बाकी का हिस्सा असली था।
इस बहादुरी के काम की चर्चा दुनिया भर में हुई। यूएई के बिजनेसमैन Khalaf Ahmad Al Habtoor ने भी इस साहस की सराहना की। हालांकि, Al Habtoor ने हाल ही में मिस्र की नेशनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को उनके वर्ल्ड कप प्रदर्शन के लिए 59 Mitsubishi Eclipse Cross SUV गिफ्ट करने का ऐलान भी किया था, जिसे उन्होंने मिस्र के जज्बे और मेहनत का सम्मान बताया था।