Egypt में ट्रक ड्राइवर ने अपनी जान जोखिम में डालकर रोका बड़ा हादसा, UAE के कारोबारी ने की तारीफ
World : मिस्र के एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक बहुत बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। ड्राइवर ने अपने ट्रक को इस तरह लगाया कि वह दूसरे ट्रक को पलटने से रोक सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो
World : मिस्र के एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक बहुत बड़े सड़क हादसे को टाल दिया। ड्राइवर ने अपने ट्रक को इस तरह लगाया कि वह दूसरे ट्रक को पलटने से रोक सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग ड्राइवर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
यह पूरी घटना मिस्र के Damietta-Gharbia हाईवे की है। वहां एक भारी सामान से लदे मल्टी-एक्सल ट्रक का टायर फट गया था, जिसकी वजह से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और ट्रक सड़क पर पलटने ही वाला था। तभी पीछे से आ रहे Emad नाम के ट्रक ड्राइवर ने तुरंत फैसला लिया और अपने ट्रक को उस वाहन के सहारे लगा दिया ताकि वह सड़क पर न गिरे।
UAE के मशहूर बिजनेसमैन Khalaf Al Habtoor ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और Emad की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह काम बहादुरी और निस्वार्थ भावना का उदाहरण है, जो मिस्र के लोगों की पहचान है।
बाद में यह साफ हुआ कि इस घटना का वीडियो असली था, हालांकि वीडियो के शुरुआती कुछ सेकंड AI की मदद से बनाए गए थे। ड्राइवर Emad ने बताया कि वह बस पीछे चल रहे थे और हादसा होते देख मदद के लिए आगे बढ़े। उन्हें अंदाजा नहीं था कि कोई इस पूरी घटना की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल देगा। उनकी इस कोशिश से ट्रक को सुरक्षित सड़क के किनारे किया जा सका और एक बड़ी दुर्घटना रुक गई।