Egypt में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, मरने वालों में कई बच्चे शामिल
World : मिस्र के Ismailia Governorate में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक पलट गया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई छोटे बच्चे
World : मिस्र के Ismailia Governorate में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां मजदूरों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक पलट गया, जिसमें कम से कम 18 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
यह हादसा Al-Dawawis इलाके में Al-Shabab पावर स्टेशन के पास हुआ। मरने वालों में 13 से 14 साल की उम्र के कई बच्चे थे और सबसे कम उम्र का पीड़ित 10 साल का बताया जा रहा है। ये सभी लोग खेती का काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे, जो Sharqiya के दो गांवों से Ismailia के एक फार्म में काम करने जा रहे थे।
घायलों को इलाज के लिए Al-Qasasain Central Hospital ले जाया गया है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री Khaled Abdel-Ghaffar ने आदेश दिया है कि सभी घायलों को सबसे बेहतर इलाज दिया जाए और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय का इमरजेंसी ऑपरेशन रूम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति की निगरानी कर रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल इस बात की जांच कर रहे हैं कि ट्रक आखिर पलटा कैसे और हादसे की असली वजह क्या थी।