Egypt के मॉल में हीलियम सिलेंडर फटा, आग लगने से 3 की मौत और 17 लोग घायल

World: मिस्र के न्यू काहिरा स्थित Arabella Plaza Mall में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक गिफ्ट शॉप में हीलियम सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और 17 अन्य लोग

World: मिस्र के न्यू काहिरा स्थित Arabella Plaza Mall में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक गिफ्ट शॉप में हीलियम सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौके पर आठ एम्बुलेंस भेजी थीं। घायलों में से 11 लोगों को न्यू काहिरा स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल और बाकी 6 को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। मलबे से मिले अवशेषों की पहचान के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स DNA टेस्ट कर रहे हैं।

मृतकों की पहचान नूर उमर अल-फारूक अल-बेंडरी (38 वर्ष), मिन्ना सलाह अब्देल-रबौ हज्जाग (31 वर्ष) और अब्देल-रहमान तारिक मोसाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों मॉल के अंदर ही काम करते थे।

न्यू काहिरा पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हीलियम सिलेंडर का फटना ही आग की वजह पाया गया है। सोशल मीडिया पर लिफ्ट गिरने की जो खबरें चल रही थीं, उन्हें अधिकारियों ने गलत बताया है।

इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान के मालिक की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं और मॉल मैनेजमेंट को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही न्यू काहिरा सिटी अथॉरिटी की एक कमेटी यह जांच करेगी कि मॉल और दुकान के पास जरूरी लाइसेंस थे या नहीं और वहां सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।