FIFA World Cup 2026: Egypt ने रचा इतिहास, पहली बार नॉकआउट राउंड में दर्ज की जीत

World : FIFA World Cup 2026 में Egypt की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह मुकाबला शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को Arlington, Texas के AT&T

World : FIFA World Cup 2026 में Egypt की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह मुकाबला शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को Arlington, Texas के AT&T Stadium में खेला गया था।

Egypt और Australia के बीच हुए इस Round of 32 मैच में निर्धारित समय और एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। Egypt के लिए Emam Ashour ने 13वें मिनट में गोल किया था, जबकि Australia ने 55वें मिनट में Egypt के Mohamed Hany के ओन गोल की मदद से बराबरी कर ली थी। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें Egypt ने 4-2 से जीत दर्ज की।

पेनल्टी शूटआउट में Egypt की तरफ से Mahmoud Saber, Ramy Rabia और कप्तान Mohamed Salah ने अपने गोल पूरे किए। मैच का आखिरी और निर्णायक गोल Hossam Abdelmaguid ने दागा। इससे पहले Egypt 1934, 1990 और 2018 में वर्ल्ड कप खेल चुका था, लेकिन आधुनिक फॉर्मेट में वह कभी ग्रुप स्टेज पार नहीं कर पाया था।

इस जीत के बाद Egypt के राष्ट्रपति Abdel Fattah al-Sisi ने टीम को बधाई दी और इसे टीम की भावना और दृढ़ संकल्प की जीत बताया। कप्तान Mohamed Salah ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है। कोच Hossam Hassan ने इस सफलता का श्रेय राष्ट्रपति के नेतृत्व और फैंस के समर्थन को दिया।

अब Egypt की टीम Round of 16 में पहुंच गई है। मंगलवार को Atlanta में उनका मुकाबला या तो डिफेंडिंग चैंपियन Argentina से होगा या फिर Cape Verde से।