Abu Dhabi में होगा मिलिट्री मेडिसिन का बड़ा सम्मेलन, EDGE Group बना रणनीतिक पार्टनर

World : अबू धाबी में 2026 में सैन्य चिकित्सा का एक बहुत बड़ा ग्लोबल इवेंट होने जा रहा है। 46वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मिलिट्री मेडिसिन (ICMM Abu Dhabi 2026) के लिए EDGE Group को रणनीतिक पार्टनर बनाया गया है। इस साझेदारी का

World : अबू धाबी में 2026 में सैन्य चिकित्सा का एक बहुत बड़ा ग्लोबल इवेंट होने जा रहा है। 46वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मिलिट्री मेडिसिन (ICMM Abu Dhabi 2026) के लिए EDGE Group को रणनीतिक पार्टनर बनाया गया है। इस साझेदारी का मकसद मिलिट्री हेल्थ और आम चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक तकनीक के जरिए एक साथ लाना है।

यह आयोजन 9 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक ADNEC सेंटर अबू धाबी में होगा। इस समझौते पर यूएई के रक्षा मंत्रालय और EDGE Group के बीच दस्तखत हुए हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्रालय की मिलिट्री हेल्थ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर जनरल स्टाफ आयशा सुल्तान अल धाहेरी और EDGE Group के सीईओ एच.ई. हमद अल मरार मौजूद थे।

EDGE Group अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिफेंस सॉल्यूशंस के जरिए इस सम्मेलन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। कंपनी का मुख्य फोकस रोबोटिक्स, साइबर-फिजिकल सिस्टम और स्मार्ट मटेरियल्स जैसी नई तकनीकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर रहेगा। इस इवेंट का विषय ‘Ready When Needed. Resilient When Tested’ रखा गया है।

यह कांग्रेस दुनिया भर के विशेषज्ञों के लिए एक ऐसा मंच होगा जहाँ स्वास्थ्य और मानवीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक चर्चा और जानकारी साझा की जाएगी। इस आयोजन में Tawazun Council for Defence Enablement हेडलाइन स्पॉन्सर की भूमिका निभा रहा है और इसकी देखरेख इंटरनेशनल कमेटी ऑफ मिलिट्री मेडिसिन (ICMM) द्वारा की जाएगी।