Delhi में ED की बड़ी छापेमारी, मुंद्रा पोर्ट ड्रग केस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश

Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई 3,000 किलो ड्रग्स के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। एजेंसी अब इस बात का पता लगा

Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई 3,000 किलो ड्रग्स के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। एजेंसी अब इस बात का पता लगा रही है कि ड्रग्स के कारोबार से कमाए गए पैसे को कहां और कैसे खपाया गया।

यह छापेमारी हरप्रीत सिंह तलवार (उर्फ कबीर तलवार), शमशुदरन और उनके करीबियों के ठिकानों पर की गई। यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है। ED की हेडक्वार्टर यूनिट ने मंगलवार को इस सर्च ऑपरेशन की तैयारी शुरू की थी, जिसके बाद बुधवार, 24 जून 2026 को छापेमारी की गई।

जांच अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ड्रग्स से मिले पैसों का एक हिस्सा दिल्ली के नाइट क्लबों में निवेश किया गया। अब एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के जरिए अवैध धन को सफेद करने की कोशिश की गई या नहीं।

मामले की जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह तलवार को अगस्त 2022 में NIA ने गिरफ्तार किया था। उसे 13 सितंबर 2021 को मुंद्रा पोर्ट पर 2988 किलो हेरोइन पकड़े जाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा पाया गया था। हाल ही में उसे जमानत मिली थी, जिसके बाद अब ED उसकी वित्तीय संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।