Middle East में तनाव बढ़ा, Qatar और UAE समेत कई देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह, Flights पर असर
World : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते झगड़े के कारण अब हवाई यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी जारी हुई है। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी EASA ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे 29 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त
World : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते झगड़े के कारण अब हवाई यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी जारी हुई है। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी EASA ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे 29 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करें। ओमान की खाड़ी के ऊपर से भी उड़ानें न भरने की सलाह दी गई है।
यह चेतावनी 14 जुलाई 2026 को जारी की गई है। EASA ने कहा है कि इलाके में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं। मिसाइल, ड्रोन और लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल की संभावना के कारण नागरिक विमानों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। एजेंसी के मुताबिक, इस क्षेत्र में अमेरिका के बड़े सैन्य ठिकाने हैं, जिससे नागरिक विमानों को गलती से सैन्य निशाना बनाए जाने का डर है।
हालिया घटनाक्रम में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना ने भी हमले किए हैं। साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने की बात कही है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शिपिंग पर नाकाबंदी फिर से लागू कर दी है। बहरीन और बंदर अब्बास में धमाकों की खबरें भी आई हैं, जहाँ ईरान के IRGC ने अमेरिकी बेस पर हमले का दावा किया है।
यह एडवाइजरी उन सभी यूरोपीय एयरलाइंस और EASA से मान्यता प्राप्त गैर-यूरोपीय एयरलाइंस पर लागू होगी जो यूरोपीय संघ के नियमों के तहत उड़ान भरती हैं। इसके अलावा, ईरान, इराक और लेबनान के हवाई क्षेत्र में अगस्त के अंत तक उड़ानें न भरने की अलग से सलाह दी गई है। जो लोग इन देशों की यात्रा करने वाले हैं, उन्हें अपनी एयरलाइन से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।