Philippines में फिर आया भूकंप, 5.9 की तीव्रता से कांपी धरती, दो दिन में दूसरा बड़ा झटका
World: फिलीपींस के तटीय इलाके में 6 अगस्त 2026 को एक बार फिर जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। यह झटका सारांगेन के दक्षिण-पश्चिम में करीब 3
World: फिलीपींस के तटीय इलाके में 6 अगस्त 2026 को एक बार फिर जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। यह झटका सारांगेन के दक्षिण-पश्चिम में करीब 32 किलोमीटर दूर महसूस किया गया।
जानकारी के अनुसार यह भूकंप जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। राहत की बात यह रही कि अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान या बड़ी तबाही की कोई खबर सामने नहीं आई है।
फिलीपींस के लिए यह पिछले दो दिनों में दूसरा बड़ा झटका है। इससे ठीक एक दिन पहले 5 अगस्त को भी वहां 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र भी सारांगेन शहर से 29 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था और उसकी गहराई 13 किलोमीटर थी। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कानोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (Phivolcs) ने पहले उस भूकंप की तीव्रता 7 बताई थी, जिसे बाद में घटाकर 6.4 कर दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि उस घटना से किसी बड़े नुकसान की उम्मीद नहीं थी।