Dubai में अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे कंपनी की शिकायत, Workers Voice सर्विस हुई शुरू

World : दुबई में काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डिजिटल दुबई ने DubaiNow ऐप पर ‘Workers Voice&#82

World : दुबई में काम करने वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डिजिटल दुबई ने DubaiNow ऐप पर ‘Workers Voice’ नाम की एक नई सर्विस शुरू की है, जिससे कर्मचारी सीधे अपने मोबाइल से शिकायत भेज सकेंगे।

डिजिटल दुबई ने 9 जुलाई 2026 को X पर एक पोस्ट के जरिए इस नई सुविधा की जानकारी दी। इस सर्विस को दुबई पुलिस ने तैयार किया है। इसके जरिए प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी अकेले या समूह में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह कदम उन लोगों के लिए बहुत मददगार होगा जो अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते थे।

कर्मचारी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कई तरह की समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं:

  • तनख्वाह या वेतन से जुड़ी दिक्कतें
  • काम करने की स्थिति और माहौल
  • रहने की जगह यानी आवास से जुड़ी समस्याएं
  • काम के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े नियम

DubaiNow ऐप पहले से ही काफी लोकप्रिय है और इसमें 35 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं की 250 से ज्यादा सेवाएं मौजूद हैं। मार्च 2026 तक इस ऐप को 24 लाख लोग इस्तेमाल कर रहे थे। सरकार का प्लान है कि फरवरी 2027 के अंत तक इसमें 180 से ज्यादा नई सेवाएं और जोड़ी जाएं, ताकि लोगों को हर काम के लिए डिजिटल सुविधा मिल सके।