Dubai में बनेगा 1 बिलियन डॉलर का Trump International Hotel & Tower, 80 मंजिला इमारत में होगा शहर का सबसे ऊंचा स्विमिंग पूल

World : दुबई में करीब 1 बिलियन डॉलर की लागत से बनने वाला Trump International Hotel & Tower अब हकीकत के करीब पहुंच गया है। इस प्रोजेक्ट के पोडियम के निर्माण के लिए जरूरी कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया है, जिससे काम में तेजी

World : दुबई में करीब 1 बिलियन डॉलर की लागत से बनने वाला Trump International Hotel & Tower अब हकीकत के करीब पहुंच गया है। इस प्रोजेक्ट के पोडियम के निर्माण के लिए जरूरी कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया है, जिससे काम में तेजी आएगी। यह आलीशान इमारत शेख जायद रोड पर बनेगी, जिसकी ऊंचाई 350 मीटर होगी और इसमें कुल 80 मंजिलें होंगी।

इस प्रोजेक्ट को सऊदी अरब की कंपनी Dar Al Arkan की इंटरनेशनल विंग Dar Global और The Trump Organization मिलकर बना रहे हैं। इस टावर में 200 से ज्यादा लग्जरी घर, एक फाइव स्टार होटल और एक प्राइवेट मेंबर्स क्लब होगा। खास बात यह है कि यहां दुबई का सबसे ऊंचा आउटडोर स्विमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

प्रोजेक्ट की अन्य जरूरी जानकारियां नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

विवरण जानकारी
कुल लागत 1 बिलियन डॉलर
मंजिल और ऊंचाई 80 मंजिल, 350 मीटर
लोकेशन शेख जायद रोड, दुबई
सुविधाएं रूफटॉप इन्फिनिटी पूल, जिम, ओनर्स लाउंज
पेमेंट का तरीका बिटकॉइन (Bitcoin) स्वीकार्य
रजिस्ट्रेशन फीस प्रॉपर्टी की कीमत का 4%
पूरा होने की तारीख दिसंबर 2031

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुई थी और बुकिंग 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। निर्माण कार्य 16 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था। नियमों के मुताबिक एक ग्राहक अधिकतम दो यूनिट ही खरीद सकता है। सालाना सर्विस चार्ज 20 से 22 AED प्रति स्क्वायर फुट रहने का अनुमान है।

बता दें कि यह प्रोजेक्ट पुराने प्लान का नया रूप है। साल 2005 में पाम जुमेराह में ऐसा ही एक टावर बनाने की योजना थी, लेकिन 2011 में आर्थिक संकट की वजह से उसे रद्द कर दिया गया था।