Dubai-Sharjah रूट पर भारी ट्रैफिक जाम, E11 और E311 पर फंसे वाहन, यात्रियों को सलाह
World : दुबई और शारजाह के बीच मंगलवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। इस वजह से मुख्य रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देरी का सामना करना पड़ा। खासकर E11 और E311 रूट पर ट्रैफिक की रफ्तार बेह
World : दुबई और शारजाह के बीच मंगलवार शाम को भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। इस वजह से मुख्य रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देरी का सामना करना पड़ा। खासकर E11 और E311 रूट पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही।
दुबई से शारजाह की ओर जाने वाले लोग अल इत्तहाद रोड (E11) पर देइरा और अबू हाइल के पास भारी जाम में फंसे रहे। अल ममज़ार के पास भी ट्रैफिक बहुत धीमा था। वहीं शेख मोहम्मद बिन जायद रोड (E311) पर अल कुसाईस और मुहैस्ना के पास गाड़ियों की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा त्रिपोली स्ट्रीट, बेरुत स्ट्रीट, अल रिगा रोड, सलाहुद्दीन रोड और एयरपोर्ट रोड जैसे इलाकों में भी ट्रैफिक का दबाव देखा गया।
शारजाह की तरफ आने वाले रास्तों में अल तावुन स्ट्रीट, कॉर्निश और इंडस्ट्रियल एरिया की अंदरूनी सड़कों पर भी काफी भीड़ रही। अल वहदा स्ट्रीट और E311 के इंडस्ट्रियल जोन के पास भी गाड़ियों की रफ्तार धीमी रही।
ट्रैफिक की इस समस्या से बचने के लिए अमीरात रोड (E611) और मिर्डिफ व अल वरका के रास्तों को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये रास्ते फिलहाल तुलनात्मक रूप से साफ हैं। अधिकारियों ने ड्राइवरों से कहा है कि वे अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और लाइव नेविगेशन अपडेट चेक करते रहें।
बता दें कि यूएई में सड़क नियमों का संचालन फेडरल डिक्री-लॉ नंबर 14 ऑफ 2024 के तहत होता है, जो 29 मार्च 2025 से लागू है। दुबई और शारजाह की रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA और SRTA) के साथ-साथ दुबई पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने और नियमों का पालन कराने का काम कर रही है।