Dubai में अब बिना टिकट और बिना कैश होगी पार्किंग, Salik ने शुरू किया स्मार्ट सिस्टम
World : दुबई में गाड़ियों की पार्किंग को आसान बनाने के लिए एक नया स्मार्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। अब ड्राइवरों को पार्किंग के लिए न तो टिकट लेना होगा और न ही कैश देना होगा। Salik कंपनी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बि
World : दुबई में गाड़ियों की पार्किंग को आसान बनाने के लिए एक नया स्मार्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। अब ड्राइवरों को पार्किंग के लिए न तो टिकट लेना होगा और न ही कैश देना होगा। Salik कंपनी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना बैरियर वाली पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर ली है जिससे सड़कों पर जाम कम होगा और समय की बचत होगी।
Salik ने दुबई इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक जोन्स अथॉरिटी (DIEZ) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत दुबई एयरपोर्ट फ्रीजोन (DAFZ), दुबई सिलिकॉन ओएसिस (DSO) और दुबई कॉमरसिटी (DCC) में 21,000 से ज्यादा पार्किंग जगहों पर यह बिना बैरियर वाला सिस्टम लगेगा। इस कदम का मकसद पार्किंग की क्षमता बढ़ाना और दुबई के स्मार्ट सिटी विजन को पूरा करना है।
सिर्फ यही नहीं, दुबई के अन्य हिस्सों में भी ऐसी सुविधाएं शुरू हुई हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) में 22 जनवरी 2026 से टिकटलेस पार्किंग शुरू होगी, जिसमें 7,400 पार्किंग स्पेस शामिल हैं। वहीं, दुबई हार्बर के हार्बर वेस्ट कार पार्क में भी कैशलेस पेमेंट की सुविधा दी गई है। अब लोग अपने Salik अकाउंट के जरिए सीधे भुगतान कर सकेंगे।
दुबई सिलिकॉन ओएसिस (DSO) की सड़कों पर भी नई पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, जहाँ भुगतान के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन का इस्तेमाल होगा। यहाँ पार्किंग की दरें समय के हिसाब से तय की गई हैं:
| समय | रेट (प्रति घंटा) |
|---|---|
| रात 12:00 से शाम 4:00 बजे तक | 4 दिरहम |
| शाम 4:00 से रात 8:00 बजे तक | 6 दिरहम |
| रात 8:00 से रात 12:00 बजे तक | 4 दिरहम |
Salik के सीईओ इब्राहिम सुल्तान अल हदाद ने बताया कि यह बदलाव कंपनी को सिर्फ एक टोल ऑपरेटर से आगे बढ़ाकर एक डिजिटल पेमेंट और मोबिलिटी प्लेटफॉर्म बना देगा। इस पूरे सिस्टम में Parkonic जैसी कंपनियों का भी सहयोग लिया गया है ताकि लोगों को पार्किंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।